{"_id":"62370d6b14186c1ff52eba37","slug":"crime-badaun-news-bly4787216148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में टकराईं बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में टकराईं बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं, इसमें भदरौलिया के 40 वर्षीय रामपाल की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया।
ग्राम भदरौलिया निवासी रामपाल की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह शनिवार शाम दवा लेने इस्माइलपुर गए। देर शाम वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल रास्ते में पहुंची थी कि तभी कादरचौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस हादसे में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवारवालों ने उन्हें रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था, वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर पुलिस ने रामपाल के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। संवाद