फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

डीजे बंद कराने पर बवाल : मारपीट और पथराव, दरोगा समेत 12 घायल

Sun, 20 Mar 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अल्लापुर भोगी में तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी करते प्रभारी निरीक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। अल्लापुर भोगी गांव में शब ए बरात पर कब्रिस्तान के पास दूसरे पक्ष के लोगों का डीजे बंद कराने को लेकर बवाल हो गया। कब्रिस्तान में चिराग जलाने पहुंचे लोगों पर पथराव किया गया। चपेट में दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। एक दरोगा और दो पुलिस कर्मियों समेत दोनों पक्ष के 12 लोग घायल हो गए। घायलों में प्रधान का पति भी शामिल है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने 18 नामजद समेत करीब 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल दरोगा की ओर से भी मामला दर्ज कराया गया है। गांव में पीएसी के साथ अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक- शब ए बरात को लेकर समुदाय विशेष के कई लोग कब्रिस्तान में चिराग जलाने के लिए निकले। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान मारपीट भी हुई। इसके विपरीत चश्मदीद बताते हैं कि कब्रिस्तान के पास ही दूसरे पक्ष के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। किसी ने डीजे बंद कराने की कह दिया, जिसने बवाल का रूप ले लिया। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज विकेश कुमार समेत पुलिसकर्मी दोनों पक्ष के लोगों को समझाते, उससे पहले ही पथराव शुरू हो गया। पथराव में प्रधान के पति रिजवान, इजहार, इसराइल, नवाब अहमद, उस्मानी, नसरूद्दीन, दूसरे पक्ष के लोगों में प्रकाश पाली समेत नौ लोग घायल हो गए। दरोगा विकेश ने पथराव करने वालों को खदेड़ने की कोशिश की तो वह और सिपाही अतुल व संतोष भी घायल हो गए।
विज्ञापन

मामला बेकाबू होते देख दरोगा विकेश ने पहले प्रभारी निरीक्षक फिर पुलिस अफसरों को घटना को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने पुलिस फोर्स के सहयोग से बवालियों को खदेड़ दिया गया। सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय ने घटना के बाद जानकारी की। पुलिस ने बवालियों में सत्येंद्र, दीनानाथ उर्फ दीनदयाल, रोशनलाल, नेमचंद्र, प्रवीन, अरविंद, अनेंद्र उर्फ नरेंद्र, ब्रजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देर रात ही घायलों में गुड्डू पुत्र मियांजान की तहरीर पर भूकन, सत्येंद्र, दयाराम, दीनानाथ उर्फ दीनदयाल, रोशनलाल, जगवीर, राकेश, बदन सिंह, प्रवीण, अरविंद, अनेंद्र, त्रिवेणी, धनपाल, पूर्व प्रधान.वली मोहम्मद, निंरकार, सत्येंद्र पुत्र मिहीलाल, ब्रजेंद्र, अवधेश के साथ 40-45 अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके अलावा पुलिस की ओर से भी सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। गांव में फिलहाल पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई आरोपी घरों में महिलाओं को छोड़ खिसके
अल्लापुर गांव में बवाल के बाद पुलिस ने देर रात ही आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद अधिकतर बवाली घरों से खिसक गए। अधिकतर के घरों में महज महिलाएं ही हैं। महिलाओं में नेमवती ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने झगड़ा नहीं किया। कुछ लोग कब्रिस्तान की ओर बढ़े तो डीजे देखकर भड़क गए। इसी बात पर कहासुनी हो गई। उस वक्त पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे।
-
चुनाव की रंजिश को लेकर पहले भी भिड़ चुके
अल्लापुर भोगी गांव एक लंबे समय से पुलिस रिकार्ड में अति संवेदनशील रहा है। इस बार रिजवान की बेगम जैनब प्रधान हैं जो दूसरे पक्ष के वली मोहम्मद के भतीजे के मुकाबले जीतीं थी। बवाल कोई ज्यादा नहीं था लेकिन चुनावी रंजिश के तड़के ने ऐसा भड़का कि पथराव हो गया।

शुक्रवार रात शब ए बरात को लेकर मारपीट और पथराव में गांव के गुड्डू ने नामजदगी में इस बात का जिक्र भी किया गया है। उसने तहरीर में भी लिख दिया था कि पूर्व प्रधान वली मोहम्मद ने चुनावी रंजिश के चलते बवाल कराया है। दरअसल, हार के बाद से ही वली मोहम्मद की नजरों में प्रधान का पति रिजवान खटकता रहा है। प्रधान रिजवान को शब ए बरात में शामिल लोगों के बीच देख ही पूर्व प्रधान ने दूसरे पक्ष को आगे कर दिया। पिछले महीने भी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर अल्लापुर भोगी में जो विवाद हुआ, उसमें भी प्रधानी के चुनाव की रंजिश सामने आई थी। बवाल की असल वजह की तहकीकत में जुटी पुलिस को इस बारे में कुछ सुबूत भी मिले हैं। बकौल सीओ- कहासुनी हो गई थी। विवाद तो पूर्व प्रधान और उसके पक्ष के लोगों ने बढ़ा दिया। दूसरी तरफ, पुलिस ने चुनावी रंजिश से ताल्लुक रखने वाले दोनों पक्ष के लोगों को भी चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed