{"_id":"6235c3a6fe25002f6b6219c3","slug":"crime-badaun-news-bly4786331149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को बंधक बनाकर कार छीनी, एक गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को बंधक बनाकर कार छीनी, एक गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। घर लौटने के लिए नोएडा से कार की बुकिंग कर निकले पांच युवकों ने ड्राइवर को रास्ते में बंधक बना लिया। उन्होंने रेल फाटक के पास कार रोकी तो ड्राइवर ने शोर मचा दिया। शोरगुल पर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपियों में एक को दबोच लिया। तीन युवक खेतों के रास्ते खिसक गए और चौथा कार लेकर भाग निकला लेकिन रास्ते में पुलिस की घेराबंदी के बाद उसे कार सड़क किनारे छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस ने कार बरामद कर ली है।
घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली समेत पड़ोस के एक और गांव के पांच युवक दिल्ली में काम करते हैं। घर लौटने के लिए वह बुधवार देर शाम नोएडा पहुंचे। उन्होंने मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव गजिया निवासी अवनीश कुमार की कार बुक कर ली।
बकौल अवनीश- उसे भी मैनपुरी लौटना था, इसलिए बुकिंग ले ली। रास्ते में सहसवान के पास पांच में से तीन युवकों ने उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद उसे पिछली सीट पर बांधकर बैठा लिया। आरोप है कि युवकों में से एक के पास तमंचा भी था। अढौली के पास रेल फाटक के नजदीक युवक कार से उतरे तो खिड़की खुलते ही उसने शोर मचा दिया। अढौली समेत आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो तीन युवक भाग गए। कार में मौजूद अढौली निवासी शिशुपाल को ग्रामीणों ने दबोच लिया। यह देख शिशुपाल का साथी रंजीत कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कादरचौक और उसके आसपास इलाके में घेराबंदी कर ली। पड़ोसी गांव तेहरा के पास रंजीत कार सड़क किनारे खड़ी करके भाग गया। फरार रंजीत समेत उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो-तीन गांवों में दबिश भी दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना लूट की नहीं, बल्कि चोरी की है। चालक अवनीश पेशाब करने के लिए कार से उतर गया था। इसके बाद चारों युवक कार लेकर भाग गए। कार बरामद कर ली गई है। मौके पर से गिरफ्तार शिशुपाल को पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार पूर्वाह्न जेल भेज दिया। संवाद