{"_id":"6235c189d2ec036d7971a3d1","slug":"crime-badaun-news-bly4786319110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान और आढ़त से दो लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान और आढ़त से दो लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। चोरों ने बृहस्पतिवार रात कृषि उत्पादन मंडी समिति और स्टेशन रोड मार्केट के प्रतिष्ठानों से हाथ साफ कर लिया। मंडी में सब्जी आढ़ती के प्रतिष्ठान में चोर ताला तोड़कर घुसे और नकदी, एलईडी, इंवर्टर निकाल ले गए तो किराना की दुकान से काफी सामान चोरी कर लिया गया।
पंजाबी कॉलोनी निवासी अमित कुमार की स्टेशन रोड पर कोतवाली के पास ही किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन तड़के किसी ने उसे कॉल कर बताया कि दुकान की एक साइड की टिन उखड़ी पड़ी है। इसके बाद अमित दुकान पर पहुंचा तो अंदर किराना का सामान बिखरा पड़ा मिला। अमित ने बताया कि चोर गुल्लक से करीब 35 हजार रुपये नकद, सामान में सिगरेट, पान गुटके के पैकेट, दालें और मसाले निकाल ले गए। अमित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
इसके अलावा कृषि उत्पादन मंडी समिति में थोक के सब्जी व्यापारी हरभान सिंह की आढ़त का चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। हरभान को भी आढ़त में चोरी की भनक शुक्रवार सुबह लगी। हरभान के मुताबिक- चोरों ने इंवर्टर, बैटरी, एलईडी और 31 हजार रुपये उड़ा लिए। सब्जी व्यापारी की सूचना के बाद अगले दिन सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तहकीकत शुरू कर दी है। बता दें कि मंडी समिति की आढ़तों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। संवाद