{"_id":"6235bf6fb7d6240a87774f21","slug":"crime-badaun-news-bly47863149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस रोका तो ग्रामीण भड़के, पुलिस ने ही जलवा दी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस रोका तो ग्रामीण भड़के, पुलिस ने ही जलवा दी होली
विज्ञापन
वजीरगंज के सुरसेना गांव में चौपाई निकालने के विवाद पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। क्षेत्र के सुरसेना गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीण चौपाई जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने रोका तो उन्होंने होली जलाने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने पंडित बुलाकर होली जलवा दी तो लोगों ने आखत डालने व रंग खेलने से इनकार कर दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर आकर लोगों को मनाया और चौपाई जुलूस निकलवाया, जिसके बाद त्योहार की रस्म अदायगी हो सकी।
कुछ लोगों ने होली के एक दिन पहले पुलिस को चौपाई निकलने पर विवाद की आशंका जताई थी। परिणामस्वरूप पुलिस सुबह से ही गांव में तैनात हो गई, ग्रामीणों ने जब प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी चौपाई निकालने की तैयारी की तो पुलिस ने रास्ते में अवरोध लगाकर चौपाई न निकालने की चेतावनी दी। इससे ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उनकी चौपाई हर साल निकलती है, तभी होली में आग लगती है। पुलिस ने चौपाई फिर भी नही निकलने दी, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने होली जलाने से ही इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नही माने तो पुलिस ने गांव के ही पंडित रामवीर शर्मा को घर से बुलाकर उन्हें नेग देकर होली में आग तो लगवा दी, पर ग्रामीण होली पर आखत डालने को राजी नहीं हुए।
इस मामले के तूल पकड़ लेने पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसडीएम ज्योति शर्मा तथा सीओ शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने ग्राम प्रधान राहुल सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर से बात कर गांव में चौपाई निकालने की अनुमति देकर मामले को शांत कराया। हालांकि वार्ता के बाद ग्रामीण होली मनाने को राजी जरूर हो गए मगर उनमे पुलिस कार्रवाई को लेकर खासा आक्रोश रहा। उनका कहना था कि पुलिस ने बिना किसी वजह से चौपाई पर रोक लगाकर त्योहार की परंपरा प्रभावित करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
-
चौपाई के रास्ते को लेकर कुछ भ्रम था जो ग्रामीणों से बातचीत के बाद सुलझा लिया गया। गांव में चौपाई भी निकली तथा लोगों ने होली भी मनाई।
- शक्ति सिंह, सीओ बिसौली