फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सीएम योगी तक पहुंची पीड़िता की आवाज, तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। वहां से मिले निर्देश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता अफरोज फात्मा अमीर हकीमगंज मोहल्ले की रहने वाली हैं। अफरोज फात्मा ने दो फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। अफरोज के मुताबिक उसका निकाह नौ सितंबर 2021 को पीलीभीत के पूरनपुर निवासी रफीक अहमद शेरी के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद रफीक और उसके परिवार वालों ने 50 हजार रुपये व एक मोटरसाइकिल की मांग की। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसे भूखा प्यासा रखा गया। 23 अक्तूबर को रफीक, सास इरशाद बानो, ननद मुन्नी व राजदा ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया। 10 दिसंबर 2021 को रफीक ने उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। उसे मेहर की रकम भी नहीं दी गई। उसने इस संबंध में कोतवाली पुलिस और एसएसपी को पत्र दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर अफरोज ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर मामला दर्ज कर उसकी विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed