फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun: Youth shot dead in a fit of rage in Kabulpura

बदायूं: कबूलपुरा में युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या, मामूली बात पर हुआ था झगड़ा

Mon, 21 Feb 2022 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 21 Feb 2022 01:02 AM IST
सार

शारिक के कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी खालिद भाजपा का समर्थक है। जबकि शारिक ने सपा का चुनाव लड़ाया था। मतदान के दिन दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस बात का जिक्र करने पर परिवार वालों का कहना था कि इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Budaun: Youth shot dead in a fit of rage in Kabulpura
शारिक उर्फ खिल्लू फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में 30 वर्षीय शारिक उर्फ खिल्लू की शनिवार रात तैश में आकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर कामूल निवासी शारिक उर्फ खिल्लू करीब 10-15 साल से अपने परिवार के साथ कबूलपुरा छोटी करबला मोहल्ले में गुड्डू के मकान में किराये पर रह रहा था। परिवार वालों के मुताबिक शारिक बदायूं में रहकर केबल का काम करता था। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे शारिक, आबिद की चक्की के सामने खालिद सिद्दीकी की परचून की दुकान के बाहर खड़ा था। उस दौरान ऊपरपारा निवासी दानिश कामिल और मोहल्ला धोबी निवासी मालू भी वहां खड़े थे।

विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान खालिद सिद्दीकी और शारिक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में खालिद सिद्दीकी तैश में आकर अपनी दुकान के ऊपर स्थित मकान से तमंचा निकाल लाया और शारिक को गोली मार दी, जो उसकी जांघ में जा लगी। वह जमीन पर गिर गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। शारिक के परिवार वाले और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। शारिक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाता समय रास्ते में ही शारिक दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी सुमैला की तहरीर पर खालिद सिद्दीकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शारिक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

परिवार वाले बोले-फोन करके बुलाया था शारिक को

शारिक के परिवार वालों का आरोप है कि शनिवार शाम वह खाना खा रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके घर पहुंचा। वह उसे बुलाकर ले गया। आरोपी खालिद ने भी उसे फोन करके बुलाया था।

एक था सपा और दूसरा था भाजपा समर्थक

शारिक के कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी खालिद भाजपा का समर्थक है। जबकि शारिक ने सपा का चुनाव लड़ाया था। मतदान के दिन दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस बात का जिक्र करने पर परिवार वालों का कहना था मामूली विवाद था, जिसको उसी समय शांत करा दिया गया था। इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है।

बीच-बचाव की कोशिश हुई पर नहीं बनी बात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शारिक और खालिद के बीच मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। बीच बचाव की भी कोशिश की गई। शारिक को बाइक पर बैठाकर दो बार घर भेजने की कोशिश की गई लेकिन वह बाइक से उतरकर आ जाता और गाली-गलौज करने लगता था। इसी दौरान खालिद अपने घर से तमंचा निकाल लाया और शारिक को गोली मार दी।

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात खालिद ने शारिक को गोली मार दी थी। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे तलाश कराया जा रहा है।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed