{"_id":"621102e3433a6865ba63f873","slug":"crime-badaun-news-bly475950971","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में युवक के 30 हजार रुपए उड़ाए, भीड़ ने उचक्का दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में युवक के 30 हजार रुपए उड़ाए, भीड़ ने उचक्का दबोचा
विज्ञापन
सूबेदार।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। रोडवेज बस से दिल्ली जा रहे युवक की जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसके शोर मचाने पर सवारियों ने एक उचक्के को दबोच लिया। जबकि दो साथी मौका पाकर बस से कूदकर भाग गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
घटना बरी वाले बाईपास पर शनिवार दोपहर हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी सूबेदार पुत्र पातीराम दिल्ली में बटाई पर खेती करता है। वह घर से 30 हजार रुपये और राशन को सामान लेकर दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हो गया। बस आगे बढ़ती, उससे पहले ही सूबेदार ने जेब से 30 हजार रुपये गायब बताकर शोर मचाते हुए एक उचक्के का हाथ पकड़ लिया। दो युवक बस से कूदकर संजरपुर रोड की ओर भाग गए। पकड़े गए उचक्के को पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसने खुद को एटा निवासी मनोज बताया। उसने यह भी बताया कि जो दो युवक बस से कूदकर भागे, वह उसके परिचित हैं। तलाशी के दौरान मनोज के पास 12 हजार रुपये निकले। पुलिस ने बताया कि मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से भागे उसके दोनों साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
-
ग्रामीणों के चंगुल में फंसा टेंपो चालक पुलिस ने छुड़ाया
गौतमपुरी मोहल्ला निवासी अनुज उझानी-बदायूं रोड पर निजी टेंपो चलाता है। शुक्रवार शाम को उसके टेंपो में सवार पाल का नगला निवासी एक महिला की सोने की चेन गायब हो गई। चेन हालांकि टेंपो में ही मिल गई लेकिन महिला ने देर रात घर पहुंचकर टेंपो चालक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए परिवार से शिकायत कर दी। इसके बाद शनिवार सुबह महिला के परिजन ने टेंपो समेत अनुज को पकड़ लिया। वह उसे अपने गांव तक ले गए। अनुज के ससुर कृपाशंकर ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस ने गांव पहुंचकर अनुज को छुड़ा लिया। संवाद