फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

इस्लामनगर में चुनाव प्रभावित करने की थी साजिश

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। इस्लामनगर में मतदान के दिन पकड़ा गया फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला चुनाव प्रभावित करने की एक सोची समझी साजिश थी। आरोपियों का प्लान था कि जो लोग वोट करने नहीं आए थे उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे व्यक्ति से वोटिंग कराई जाए। मौके से जो आधार कार्ड बरामद हुए उनमें अधिकतर पर एक ही नंबर था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

14 फरवरी को इस्लामनगर के मनिहार मोहल्ले में ये फर्जीबाड़ा पकड़ा गया था। एक सूचना पर सीओ बलदेव सिंह, इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह और एसआई चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और गफ्फार के घर में छापा मारा था। सूचना ये थी कि उसके घर में फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और उनसे फर्जी मतदान कराया जा रहा है। जैसे ही पुलिस घर में घुसी, गफ्फार, साईन और दो अन्य लोग मौके से भाग गए थे। एक कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर और फोटो कॉपी मशीन के अलावा कई आधार कार्ड बरामद हुए थे। 39 पेज की एक वोटर लिस्ट भी मिली थी। ऊपरी पेज पर नगमा, सबा और अन्य पेज पर शीतल लिखा था। इनके अलावा आठ आधार कार्ड मिले थे। उनमें रुकसार, बुसरा, फईम, सबा, ताजीम, मजाहिर, आदिलऔर राशिद सकलैनीके नाम थे। इनमें चार आधार कार्डों पर एक ही नंबर लिखा था। इससे फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की तस्दीक हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। इससे कई सवालों का खुलासा होना बाकी है।
-
इस्लामनगर के मनिहार मोहल्ले में पकड़ा गया मामला फर्जी आधार कार्ड बनाने का था। इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed