{"_id":"620cf67894074167fd1203dd","slug":"crime-badaun-news-bly475621440","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कार पेड़ से तो दूसरी बिजली के पोल से भिड़ी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कार पेड़ से तो दूसरी बिजली के पोल से भिड़ी, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दो सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
हादसे बुधवार पूर्वाह्न हुए। बदायूं में सिविल लाइंस निवासी चंद्रशेखर पटेल का परिवार मंगलवार को एक शादी में हिस्सा लेने के लिए कार से कासगंज गया। लौटते समय बाईपास पर आंबेडकर चौराहे के पास सड़क किनारे पड़े पेड़ से कार टकरा गई। इसमें कार सवार लव पटेल (18) पुत्र चंद्रशेखर और उसकी मां महेश्वरी देवी (48) घायल हो गए।
दूसरे हादसे में कश्यप पुलिया के पास बिजली के पोल से कार भिड़ गई गई। कार सवार बदायूं में सिविल लाइन निवासी पुनीत चावला (42) पुत्र सुरेश चावला और चंदन धींगड़ा (39) पुत्र कुलदीप घायल हो गए। चारों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। चावला भी एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। संवाद