फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चुनाव में इस्तेमाल को लेजाई जा रही डेढ़ सौ पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

Wed, 02 Feb 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेंकिंग के दौरान लालपुल तिराहे से डग्गामार वाहन में ले जाई जा रही डेढ़ सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मामला सोमवार देर रात का है। सदर कोतवाली पुलिस लालपुल तिराहे के पास संदिग्धों की धरपकड़ को अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को डग्गामार वाहन आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन के ड्राइवर को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने अपने वाहन की गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डग्गामार वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें 150 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर को भी कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने ड्राइवर से कहा कि शराब से संबंधित दस्तावेज पेश करे लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। ड्राइवर ने अपना परिचय राजेंद्र सिंह निवासी गांव बमवाला थाना बढ़ापुर जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में दिया। बताया कि वह सिकंदराबाद से शराब लेकर संत कबीरनगर जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने निर्धारित रूट से हटकर इस रास्ते को चुना। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि शायद किसी ने चुनाव में इस्तेमाल के लिए इस शराब को मंगवाया है। पकड़ी गई शराब को सीज कर उड़नदस्ते व आबकारी विभाग को मामले की सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed