फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ससुराल का कर्ज चुकाने के लिए की थी हत्या, लूटी बाइक और मोबाइल बरामद

Sun, 23 Jan 2022 08:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस की गिरफ्त में मनवीर का हत्यारोपी सुनील। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी निवासी 22 वर्षीय मनवीर की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। आरोपी उसका परिचित था जिसे अपनी ससुरालवालों का बीस हजार का कर्ज उतारना था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए संभल जिले के थाना चंदौसी के गांव पथरा निवासी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से मनवीर की बाइक और मोबाइल भी मिल गया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में खुलासे के दौरान बताया कि ओरछी निवासी मनवीर क्षेत्र के गांव खेड़ादास में क्लीनिक चलाता था। कुछ समय पहले तक वह चंदौसी में एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर भी रह चुका था। मनवीर का शव शुक्रवार को बझेड़ा गांव में सरसों के खेत में मिला था। मनवीर की हत्या गला दबाकर की गई थी। मनवीर के पिता अशर्फीलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली थी। पड़ताल में पाया गया कि घटना वाले दिन सुनील पुत्र भीकम नाम का युवक ओरछी से मनवीर की बाइक पर बैठ कर खेड़ादास गया था। वह मनवीर के क्लीनिक पर भी पहुंचा। सुनील यहां से मनवीर को गांव बझेड़ा में अपनी भाभी को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। बझेड़ा गांव के पास मौका पाकर उसने लघुशंका के बहाने बाइक रुकवाई और अचानक मफलर से मनवीर का गला घोंटकर हत्या कर शव सरसों के खेत में फेक दिया। इसके बाद सुनील ने मनवीर की बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। पुलिस ने मनवीर से 315 बोर का तमंचा, दो जीवित कारतूस, हत्या में इस्तेमाल मफलर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी की पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने अपनी ससुराल से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। प्रति माह दो हजार रुपये लौटाने थे। चार महीने से रुपये नहीं दे पा रहा था। ऐसे में उसका साला बार-बार तकाजा करता था। ससुराल का कर्ज उतारने के लिए उसने मनवीर की हत्या कर बाइक और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा कर दिया गया है। परिचित शख्स ने ही मनवीर की हत्या की थी। उससे लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed