फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

80 लीटर अवैध शराब बरामद की तो एक सटोरिया भी दबोचा

Sun, 16 Jan 2022 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी। कोतवाली पुलिस ने अवैध धंधेबाजों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को शराब और उसे बनाने के उपकरणों समेत गिरफ्तार कर लिया। एक युवक के पास अवैध शराब भी मिली। इसके अलावा पुलिस ने एक सटोरिया भी दबोचा। उसके पास से सट्टे की पर्चियां और नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

पकड़े गए अवैध शराब के धंधेबाजों में कोतवाली क्षेत्र के गांव तेलिया नगला निवासी मोरपाल पुलिस को गांव के पास अवैध शराब बनाने की भट्ठी पर मिला। उसकी निशानदेही पर प्लास्टिक की दो केन शराब, शराब बनने के उपकरणों में टिन का कनस्तर, पतीली, छोटा गैस सिलिंडर और पाइप के साथ चूल्हा बरामद किया गया।
विज्ञापन

इसी गांव के दुलार सिंह से भी 20 लीटर शराब बरामद की गई। गांव चूड़िया निवासी उदयवीर के पास से तस्करी की देसी शराब के 20 क्वार्टर पकड़े गएं। बहादुरगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद आलम के पास 20 लीटर अवैध शराब मिली। इसके अलावा मोहल्ला बहादुरगंज के मोईनउद्दीन को पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टे की पर्चियां और 34 सौ रुपये बरामद किए गए। बता दें कि पुलिस ने तीन दिन पहले भी सटोरियों को पकड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed