{"_id":"61e079163f5e4b546e1c1cb9","slug":"crime-badaun-news-bly472452518","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चुनाव में व्यस्त, पशु तस्कर दे रहे घटनाओं को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चुनाव में व्यस्त, पशु तस्कर दे रहे घटनाओं को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पशु तस्कर पुलिस की विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार रात भगवतीपुर के जंगल में गोवंशीय पशु काट डाला गया था। बृहस्पतिवार सुबह कुंवरगांव के लाही फरीदपुर के खेतों में गोवंशीय पशु काटने की सूचना पर पुलिस पहुंची मगर उससे पहले तस्कर फरार हो चुके थे।
-
गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जंगल में कुछ नहीं मिला
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर में बुधवार देर रात गोकशी की सूचना पर पुलिस लाही फरीदपुर गांव के जंगल में पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। दरअसल, गोकशी करने वाले पुलिस के आने से पहले ही भाग निकले। इस दौरान एक कच्चे मार्ग पर जलभराव होने के कारण पुलिस की जीप भी फंस गई। संवाद
-
पीसीएफ गोदाम के पास गोवंशीय पशु काटने वाले पांच लोग गिरफ्तार
सिलहरी। सिविल लाइंस थाने के गांव भगवतीपुर में पीसीएफ गोदाम के पास बुधवार रात मांस तस्करों ने सरसों के खेत में गोवंशीय पशु को काट दिया। तस्कर पशु के मांस को ले जाने की फिराक में थे। इससे पहले सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां से कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया था। रात में ही पशु के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफन करा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सालारपुर के नवासे अली और सदर कोतवाली के इकलाख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि चौकी पर तैनात एक सिपाही भी गोकशी के मामलों में संलप्ति है। संवाद
विज्ञापन
--
पशुपालक को कमरे में बंद कर तीन पशु खोल ले गए बदमाश
सिलहरी। थाना सिविल लाइन के गांव सिलहरी में गांव के कोटेदार धनपाल का घर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे हैं। बुधवार रात कोटेदार का भाई महिपाल पशुशाला में सो रहा था। रात में चोरों ने महिपाल को पशुशाला के कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद यहां से दो दुधारू भैंस और एक भैंस का बच्चा खोल कर ले गए। रात में हाईवे पर पुलिस गश्त भी होती है। इसके बाद भी बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे। पशु स्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। इधर, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश तिवारी का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। संवाद