{"_id":"61d49c237cbd31298303bc31","slug":"crime-badaun-news-bly471516493","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल न काटने का वीडियो वायरल कर माहौल भड़काने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल न काटने का वीडियो वायरल कर माहौल भड़काने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर बाल न काटने का वीडियो वायरल कर माहौल भड़काने की कोशिश की गई है। एक वीडियो भी अफसरों को ट्वीट किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
मामला एक माह पुराना बताया जा रहा है। उस दौरान सुखौरा गांव के एक पक्ष के कुछ लोगों ने एक हेयर ड्रेसर पर बाल न काटने का आरोप लगाया था। हेयर ड्रेसर के खिलाफ शिकायतें भी की गईं थीं। जब अधिकारियों ने इसकी जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। बताते हैं कि इन शिकायतों से तंग आकर हेयर ड्रेसर ने सुखौरा गांव में अपनी दुकान बंद कर दी और दूसरे गांव ब्राहमपुर में आकर अपनी दुकान खोल ली।
इसके बावजूद खुराफाती तत्वों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मंगलवार को उसके खिलाफ एक वीडियो ट्वीट किया गया। वीडियो के मुताबिक कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े होकर आपस में बात कर रहे हैं। वह कह रहें कि इससे जाकर पूछो कि वह बाल काटेगा या नहीं। उन्हीं में एक व्यक्ति कह रहा है कि वे लोग दूसरे पक्ष के हैं। इसलिए हेयर ड्रेसर उनके बाल नहीं काटेगा। हालांकि इस वीडियो में हेयर ड्रेसर से बातचीत का कोई अंश नहीं है। आरोप लगाने वाले ही खुद बातचीत कर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो ट्वीट होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दातागंज थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
-
यह मामला करीब एक माह पुराना है। जिस हेयर ड्रेसर पर बाल न काटने का आरोप लगाया गया है। पहले उसकी दुकान सुखौरा गांव में थी। इन शिकायतों से तंग आकर उसने दुकान बंद कर दी थी। उसके बाद उसने ब्राहमपुर गांव में दुकान खोल ली। वही लोग अब उसके खिलाफ फिर से ट्वीट कर रहे हैं।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज