{"_id":"61d1ec7f3b3e4b752973fdda","slug":"crime-badaun-news-bly471276143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ई रिक्शा में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में बैठे मृतक के परिवार वाले। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
आसफपुर (बदायूं)। रविवार शाम फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर-बिलारी रोड पर एक ई-रिक्शा और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए और 45 वर्षीय जफरुद्दीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी जफरुद्दीन और उनके फुफेरे भाई खैराती निवासी गांव राजटिकौली रविवार सुबह एक रिश्तेदार की मौत पर मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव बिचौला गए थे। परिवार वालों के मुताबिक दोनों शाम के समय एक ई-रिक्शा से राजटिकौली गांव आ रहे थे। ई-रिक्शा राजटिकौली गांव के नजदीक पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह से टूट गया। उसका ड्राइवर अल्लैहपुर खुर्द निवासी वीरपाल उछलकर दूर जा गिरा। इसमें जफरुद्दीन की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि उनके फुफेरे भाई खैराती और ई-रिक्शा ड्राइवर वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना आसफपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों और मृतक के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। परिवार वाले भी वहीं पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जफरुद्दीन के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जफरुद्दीन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।