{"_id":"61b79bc0c5e9ac4c5c503a1d","slug":"crime-badaun-news-bly4691367166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद फंदे से लटकी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद फंदे से लटकी विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। भाई की ससुराल जाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। गांव नागपुर निवासी महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वाले सूचना पर मौके पर पहुंच गए।
गांव निवासी महिला 10 तारीख को मायके से अपने भाई की ससुराल चली गई थी। लौटकर आने के बाद पति पत्नी में इसी बात पर विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ा तो महिला ने कमरे में जाकर अपने दुपट्टे का फंदा बना लिया और कुंडे से लटक गई। परिजन ने जब कमरे में झांककर देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। घटना को लेकर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद