{"_id":"61b79a6acb6d4f13b81710e5","slug":"crime-badaun-news-bly469136058","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार महिलाओं से लूटपाट, ड्राइवर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवार महिलाओं से लूटपाट, ड्राइवर को पीटा
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली के बाहर खड़े परिवार के लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। सोमवार रात बिसौली से वजीरगंज लौट रहीं ऑटो सवार महिलाओं से रास्ते में लूटपाट हो गई। इस पर महिलाओं ने अपने परिवार वालों के साथ ड्राइवर को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामला मारपीट का मान रही है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्यौली निवासी कमलेश सोमवार रात करीब आठ बजे अपने पति धर्मवीर, पुत्रवधू संगीता व राधा, बेटी कामिनी, बेटा अनिल के साथ बिसौली के बंजरिया से अपने घर लौट रहीं थीं। सभी लोग तिरंगा चौराहे पर एक ऑटो में सवार हुए थे। बताते हैं कि ये ऑटो चौराहे से चलकर कुछ दूर पहुंचा था। तभी ऑटो सवार महिलाओं ने अपने साथ लूटपाट होने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। महिलाओं का आरोप था कि ऑटो तिरंगा चौराहे से निकलकर कुछ दूर पहुंचा था। तभी उसमें तीन लोग और चढ़ गए। उन्होंने उनके कुंडल और दस हजार रुपये लूट लिए। वह ऑटो से उतरकर भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लुटेरों को ऑटो ड्राइवर ने बैठाया था। इससे उन्होंने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और ड्राइवर को पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। देर रात तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। संवाद