फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिसौली क्षेत्र में हो रहा मीट का अवैध धंधा

Sun, 12 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली इलाके में मीट का अवैध धंधा खूब फलफूल रहा है। इलाके के कई गांवों में पशुओं का अवैध कटान होता है। बाद में यहां से रामपुर, मुरादाबाद और जिले से सटे इलाकों में मीट की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

बिसौली इलाके में मीट के अवैध धंधे के लिए सबसे ज्यादा संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर बदनाम हैं। ये दोनों गांव हवाला धंधे के लिए भी कुख्यात हैं। दोनों गांवों में गिने चुने लोगों पर मीट बेचने का लाइसेंस है लेकिन इस धंधे में कई लोग शामिल हैं। यह चोरी-छिपे अपने घरों में पशुओं का अवैध कटान करते हैं फिर रामपुर, मुरादाबाद और जिले से सटे इलाकों में मीट की सप्लाई करते हैं। धंधा काफी समय से चल रहा है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

-
एक दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
-बिसौली इलाके में मीट के अवैध कारोबार की एक वीडियो भी वायरल हुई है। एक दिन पहले वायरल हुई वीडियो में एक घर के अंदर मांस काटा जा रहा है और उसे थैलियों में पैक किया जा रहा है। ये वीडियो बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिसौली इलाके में मीट के अवैध कारोबार की जहां भी सूचना मिल रही है। वहां दबिश देकर कार्रवाई कराई जा रही है। अगर कोई स्थान ऐसा है जहां चोरी छिपे यह धंधा चल रहा है तो पुलिस को उसकी सूचना दें जिससे छापा मारकर कार्रवाई की जा सके।
- विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed