{"_id":"61b25ab0926b1554c60f6db2","slug":"crime-badaun-news-bly468741130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से युवती का अपहरण, राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से युवती का अपहरण, राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर से युवती को अपहृत कर राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस बुधवार रात युवती को राजस्थान से ले आई है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है, फिलहाल अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
22 वर्षीय युवती सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी मां के मुताबिक युवती का विवाह फरवरी 2021 में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती नवंबर में अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर मायके आई थी। वह 21 नवंबर को मायके से ससुराल जा रही थी। युवती के मुताबिक तभी रास्ते से उसको अगवा कर लिया गया। इसके दूसरे दिन ससुराल वालों ने युवती को घर भेजने की बात कही तो मायके वाले हैरान रह गए। उसके बाद परिवारवाले युवती की तलाश में जुट गए। उन्होंने थाने आकर युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। तब से पुलिस भी युवती को तलाश कर रही थी।
बताते हैं कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार को युवती को राजस्थान में खोज निकाला। उसके बाद पुलिस युवती को बदायूं ले आई। युवती ने बताया कि वह मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसमें उसका पति भी शामिल था लेकिन वह रास्ते में कहीं लापता हो गया। कुछ लोग उसे राजस्थान ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
बृृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने उसके आरोपी पति को पकड़ लिया। अभी उससे पूछताछ चल रही है लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। थाना पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
-
कार्रवाई नहीं तो थाने में कर लेगी आत्महत्या
बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में आरोपी से पूछताछ के दौरान युवती और उसकी मां ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती की मां बोली अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह थाने में जान दे देगी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं मामला शांत हुआ।
-
युवती कई दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। युवती राजस्थान में मिल गई है। अभी उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- आलोक मिश्र, सीओ सिटी