फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बारातघर से दुल्हन के पिता के बैग समेत 1.75 लाख रुपये उड़ाए

Fri, 03 Dec 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। नगर के एक बारातघर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता का पौने दो लाख रुपयों समेत बैग गायब गया। दुल्हन के पिता भूप सिंह शाक्य एटा के रहने वाले हैं, जो परिजन और रिश्तेदारों संग बेटी की शादी करने उझानी आए थे। यह पूरी घटना बरातघर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला निवासी अनवीर सिंह के बेटे अमरदीप की बुधवार रात शादी थी। शादी समारोह नगर के एक बारातघर में हुआ था। लड़की वाले मनीषा (दुल्हन) को लेकर उसके पिता एटा के गांव धुमरी से आए थे। रात करीब 11 बजे मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान भूप सिंह ने नोटों से भरा बैग अपने पास में रख लिया था। कुछ देर बाद उन्होंने देखा तो बैग गायब हो गया। भूप सिंह के बताने पर परिजन और रिश्तेदारों ने बैग तलाशना शुरू कर दिया, लेकिन बैग का कुछ पता नहीं लगा। बैग में 1.75 लाख रुपये थे। इसकी सूचना मिलने पर उझानी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

देर रात दरोगा शिशुपाल सिंह ने बरातघर के मैनेजर से बात करके सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में करीब 18 साल का एक अनजान युवक भूपसिंह का बैग लटकाए हुए बाहर निकलता दिख रहा है। वह मेहमानों जैसे कपड़े नीले रंग का ब्लेजर, नीली जींस और सफेद शर्ट पहने था। बताते हैं कि इसी बारातघर से पिछले साल एक और शादी समारोह से बैग गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ उझानी ने बताया कि देर रात बैग गायब होने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। सूचना के आधार पर छानबीन की जा रही है। बैग में जो रकम बताई जा रही है उसको संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed