Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चोरों ने बीज विक्रेता के घर से लाखों का माल उड़ाया

Sat, 20 Nov 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
वजीरगंज (बदायूं)। चोरों ने बृहस्पतिवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारेबीज विक्रेता के घर को निशाना बनाया। चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़ गए और एसी निकालकर तीसरी मंजिल पर बने कमरों में घुस गए। जहां से नकदी समेत करीब दस लाख का माल समेट ले गए। बीज विक्रेता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के बार्ड नंबर छह निवासी अमित कुमार की पोस्ट ऑफिस के सामने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे बीज की दुकान है। दुकान के ऊपर उनका परिवार रहता है। बताते हैं कि अमित कुमार 16 नंवबर को अपनी रिश्तेदारी में बरेली गए थे। उनकी दुकान और मकान पर ताला पड़ा हुआ था। इससे कस्बे में सक्रिय चोरों को मौका मिल गया। चोर उनके मकान में पीछे से चढ़ गए और तीसरी मंजिल पर कमरे में लगी एसी निकालकर घुस गए। चोरों ने उनकी अलमारी का ताला तोड़ लिया और उसमें रखे सोने के दो नेकलेस, चार चेन, कानो की रिंग, डायमंड अंगूठी, सोने की अंगूठी, झुमकी, चूड़ी, पायल और तीस हजार रुपए समेत करीब दस लाख का सामान चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह जब परिवार वाले वापस लौटे, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। इसमें पुलिस ने मौका मुआयना कर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन घटना का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। देर रात तक मामला दर्ज भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

चंद कदम की दूरी पर हुई घटना, सोती रही पुलिस
बृहस्पतिवार रात कस्बे में चोरों ने जिस मकान को निशाना बनाया था। वह थाने से कुछ ही दूरी पर है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस वैसे रात में गश्त करने का दावा करती है लेकिन यहां पुलिस थाने के नजदीक में ही चोरी की घटना हो गई। और तो और चोरों ने बड़े आराम से इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed