फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जनरल स्टोर से नकदी और सामान चोरी

Sun, 14 Nov 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो---1
विज्ञापन

जनरल स्टोर से नकदी और सामान चोरी
ककराला (बदायूं)। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार रात चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर उससे नकदी, सामान और मोबाइल चोरी करके ले गए।
अलापुर के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर नौ निवासी नजीबुल पुत्र अजीज का अपने ही घर में जनरल स्टोर की दुकान है। वह इस दुकान में रेडीमेड कपड़े, मोबाइल, चूड़ियां और अन्य सामान बेचते हैं। शुक्रवार रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ लिया और अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखा सामान, मोबाइल और नकदी चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

नजीबुल को इसके बारे में शनिवार सुबह जानकारी हुई। उन्होंने सुबह आठ बजे दुकान खोली तो अंदर काफी सामान बिखरा पड़ा था। कई मोबाइल और सामान गायब था। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed