फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 06:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के अनुसार दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार शाम का है। 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी गांव के नजदीक खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि पीछे-पीछे 12 और 14 साल के दो नाबालिग भी पहुंच गए। बाद में बहाने से किशोरी को नजदीक के गन्ने के खेत में ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी की बड़ी बहन वहां से गुजरी। किशोरी की चीख सुन वह खेत में घुस गई और शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

इधर, शोरशराबा सुनकर किशोरी के परिवार वाले और गांव के काफी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए। तुरंत यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर कुछ ही देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। पीड़िता और उसके परिवारवालों को कोतवाली ले आई। यहां तहरीर के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और कुछ देर बाद दबिश देकर दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों को भी बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें तहरीर के अनुसार दो बाल आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed