फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बंद कमरे में मिला फर्नीचर कारीगर का शव, गेट तोड़कर निकाला गया

Tue, 02 Nov 2021 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे के मुल्ताननगर मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक फर्नीचर कारीगर का शव उसके ही घर के कमरे में पड़ा मिला। अंदर से दरवाजा बंद था। सुबह परिवारवालों ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक बताया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर सात मुल्तान नगर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय लाल मोहम्मद कई साल से अपनी पत्नी जरीना और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर फर्नीचर का काम कर रहे थे। यहां वजीरगंज में मकान का ऊपरी हिस्सा एक परिवार को किराए पर दे दिया है। जबकि निचले हिस्से में वह स्वयं रह रहे थे। उनके भाई नन्हेबाबू के मुताबिक लाल मोहम्मद तीन दिन पहले दिल्ली से अकेले आए थे। उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही हैं। सोमवार को लाल मोहम्मद ने शराब पी। शाम को भी उन्होंने शराब पी। शाम को अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उनके किराएदार समझते रहे कि वह खाना खाकर शायद सो गए। इससे किसी ने उठाने की जरूरत नहीं समझी। मंगलवार सुबह किराएदार ने चाय पीने के लिए उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन अंदर कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने उनके भाई नन्हे बाबू को सूचना दी। फिर नन्हे बाबू ने पुलिस और अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। उसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। उनका शव बिस्तर पर पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होना बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed