फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जेसीबी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

Tue, 02 Nov 2021 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक रोहताश यादव(फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। घर से निकले जेसीबी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे बाजरे के खेत में मिला। मृतक के सीने में गोली लगी थी, परिवार ने किसी रंजिश से इनकार किया है। जानकारी पाकर एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी की।
विज्ञापन

हत्या की घटना क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर की है। गांव निवासी रोहताश यादव (25) पुत्र दयाराम मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। करीब नौ बजे उसका शव पड़ोस में सुरेंद्र के खेत में बाजरा की फसल में पड़ा मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। कपड़ों में टी-शर्ट के दो बटन टूटे थे और वह फट भी गई थी। जहां शव पड़ा था, उसके पास गुत्थम-गुत्था होने के निशान भी नजर आए। मृतक के परिजन ने बताया कि उनकी किसी से ऐसी कोई रंजिश नहीं है जिस पर शक किया जा सके। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय और प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एसपी (देहात) सिद्धार्थ वर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने मृतक के पिता दयाराम समेत उनके पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी की। पिता ने अफसरों को बताया कि रोहताश की शादी नहीं हुई थी। उनका परिवार गांव से बाहरी छोर पर कादरचौक रोड किनारे रहता है। घटनास्थल भी सड़क के दूसरी तरफ पास में है। फोरेंसिक टीम ने भी बाजरे के खेत में चार पांच सैंपल लिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोई करीबी ही है रोहताश का हत्यारा
उझानी (बदायूं)। जेसीबी चालक रोहताश यादव की हत्या अगर किसी रंजिश में हुई तो उसमें करीबी का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटनास्थल और मृतक के घर के बीच की दूरी इतनी भी ज्यादा नहीं है जहां से कोई बचाव को चीखपुकार मचाए तो घरवालों को सुनाई न दे।
मृतक रोहताश के पिता दयाराम ने बताया कि उनके तीन बेटे थे। बड़े बेटे मुकेश की तरह ही सबसे छोटा बेटा रोहताश भी हिमाचल प्रदेश में काम करता था। एक अन्य बेटा मुनीश गांव में रहता है। रोहताश पिछले दिनों ही त्योहार के लिए घर आया था।

-
मौका मुआयना करने के बाद घटनास्थल के जो हालात दिखे, वह कई बिंदुओं की ओर इशारा कर रहे हैं। हो सकता है कि गोली कहीं और जगह पर मारकर शव को घर के पास ही खेत में फेंक दिया गया हो। मृतक के परिजन की तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर ली जाएगी।
- गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed