फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
निलंबित लेखपाल ओमवीर सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। बिल्सी के नूरपुर पिनौनी में तैनात लेखपाल ने भूमि संबंधित मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए किसान से रिश्वत ले ली। उसने उच्चाधिकारियों को भी हिस्सा देने की बात कही। इस बातचीत और रुपयों के लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जांच तहसीलदार ने की, आरोप सहीं पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो गांव मौसमपुर निवासी अरविंद मौर्य से रुपये लेनदेन का बताया जा रहा है। इसमें लेखपाल ओमवीर सिंह अफसरों के नाम पर रिश्वत ले रहा है। लेखपाल वर्तमान में भी इसी क्षेत्र में तैनात है। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति खुद को गरीब बताता हुआ लेखपाल से कह रहा है कि तीन हजार रुपये रख लें, बाकी दो हजार बाद में दे देगा। इसमें लेखपाल तीन हजार रुपये लेकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है। शेष रुपये बाद में देने को कह रहा है। कह रहा है कि काम हो जाएगा। इसमें अधिकारियों को भी हिस्सा देना पड़ता है।
विज्ञापन

वीडियो की जानकारी मिलने पर एसडीएम विजय कुमार मिश्रा ने जांच तहसीलदार बिल्सी करनवीर से कराई। जांच में तहसीलदार ने बताया कि यहां नूरपुर में तैनात लेखपाल ओमवीर सिंह की जो वीडियो वायरल हुई वह सही है। रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। इसके आधार पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। उधर, लेखपाल ओमवीर सिंह का कहना है कि उसने रुपये नहीं लिए हैं, वीडियो कब और किसने बनाई, उसे पता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed