{"_id":"617da88c21c1307e0f7013ab","slug":"crime-badaun-news-bly4647035159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
निलंबित लेखपाल ओमवीर सिंह। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। बिल्सी के नूरपुर पिनौनी में तैनात लेखपाल ने भूमि संबंधित मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए किसान से रिश्वत ले ली। उसने उच्चाधिकारियों को भी हिस्सा देने की बात कही। इस बातचीत और रुपयों के लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जांच तहसीलदार ने की, आरोप सहीं पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
वायरल वीडियो गांव मौसमपुर निवासी अरविंद मौर्य से रुपये लेनदेन का बताया जा रहा है। इसमें लेखपाल ओमवीर सिंह अफसरों के नाम पर रिश्वत ले रहा है। लेखपाल वर्तमान में भी इसी क्षेत्र में तैनात है। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति खुद को गरीब बताता हुआ लेखपाल से कह रहा है कि तीन हजार रुपये रख लें, बाकी दो हजार बाद में दे देगा। इसमें लेखपाल तीन हजार रुपये लेकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है। शेष रुपये बाद में देने को कह रहा है। कह रहा है कि काम हो जाएगा। इसमें अधिकारियों को भी हिस्सा देना पड़ता है।
वीडियो की जानकारी मिलने पर एसडीएम विजय कुमार मिश्रा ने जांच तहसीलदार बिल्सी करनवीर से कराई। जांच में तहसीलदार ने बताया कि यहां नूरपुर में तैनात लेखपाल ओमवीर सिंह की जो वीडियो वायरल हुई वह सही है। रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। इसके आधार पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। उधर, लेखपाल ओमवीर सिंह का कहना है कि उसने रुपये नहीं लिए हैं, वीडियो कब और किसने बनाई, उसे पता नहीं है। संवाद