फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चार पर रिपोर्ट

Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर/ककराला (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसमें हैंगिंग (लटकने) की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी प्रेम कुमार के मुताबिक उनकी बहन ऊषा की शादी साल 2015 में फरीदपुर के रंजीत के साथ हुई थी। बहन की शादी में उन्होंने करीब पंद्रह लाख रुपये का दहेज दिया था लेकिन इससे रंजीत और उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह दहेज में कार और पंद्रह लाख रुपये मांग रहे थे। साथ ही ऊषा का उत्पीड़न करते थे। उसके साथ मारपीट करते थे। जब उनके परिवार वाले उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए तो रंजीत और उसके परिवार वालों ने बृहस्पतिवार रात ऊषा की हत्या कर दी। उसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। उसके बाद ससुराल के सभी लोग मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रात में ही प्रेम कुमार की तहरीर पर रंजीत, ससुर राजेश, सास कुंती और देवर अनुज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन

बीमारी से महिला का मौत
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ाह गांव में बृहस्पतिवार रात एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। परिवार वालों ने बताया कि सुमन (55) पत्नी विनोद गुप्ता काफी समय से बीमार थीं। इससे उनकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने सुमन के भाई सिंधौली निवासी रामकुमार से संपर्क किया। उनसे मोबाइल पर वार्ता हुई तो उन्होंने भी सुमन की मौत बीमारी से होना बताई। उन्होंने सुमन के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed