{"_id":"6169d35414f8cd6cad753409","slug":"crime-badaun-news-bly4630058200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांच मैनेजर की मौत के मामले में नामजद सिपाही सुमित भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांच मैनेजर की मौत के मामले में नामजद सिपाही सुमित भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फंदे से लटके मिले फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर के मामले में नामजद सिपाही सुमित पंवार भाग गया है। थाना पुलिस लगातार उसको तलाश कर रही है। वह एफआईआर दर्ज होने के बाद से ड्यूटी पर नहीं आया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी है।
विगत पांच अक्तूबर को फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर गजेंद्र सिंह का शव सिविल लाइंस क्षेत्र के मझिया गांव के खेतिहार इलाके में फंदे से लटका मिला था। इस पर थाना पुलिस ने गजेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया था। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। उनके शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं पाए गए थे। इसके तीन दिन बाद यानि आठ अक्तूबर को गजेंद्र सिंह की पहली पत्नी रजनी चौधरी सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और उन्होंने जवाहरपुरी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुमित पंवार, गजेंद्र की पहली पत्नी अर्चना और उसके बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
बताते हैं कि उस समय से सिपाही सुमित पंवार ड्यूटी नहीं आ रहा है। उसने थाना पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी है। इस पर पुलिस आरोपी सिपाही को तलाश कर रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने सिपाही के ड्यूटी से गायब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है।