फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

संपत्ति के लिए रोहताश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई पत्नी ने

Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
हत्यारोपी पत्नी वरफा देवी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मौजूदा परिवेश में संपत्ति, विवाहेतर संबंध की खातिर अपराध बढ़े हैं। जरीफनगर का रोहताश हत्याकांड भी इसी का उदाहरण है। यहां जब पत्नी बर्फा देवी को दूसरी महिला के पति के जीवन में आने से संपत्ति जाने का डर हुआ तो उसने उसकी हत्या का ताना-बुन डाला। यही नहीं जब सुपारी देने के लिए पैसे नहीं जुटा पाई तो जमीन ही हत्यारोपी के नाम कर दी। परिणाम यह रहा कि आज वह खुद जेल में है तो 15 साल की बेटी भी बाल सुधार गृह में पहुंच गई है।
विज्ञापन

पारिवारिक रिश्ते बिगड़ने की शुरुआत करीब एक साल पहले हुई थी, इससे पहले दांदरा गांव निवासी रोहताश की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था। वह खेतीबाड़ी करता था। भरापूरा परिवार था, दो बच्चों और पत्नी के साथ जीवन की गाड़ी सही प्रकार चल रही थी। बावजूद इसके रोहताश का एक रिश्तेदार महिला के प्रति आकर्षण बढ़ता चला गया। बात यहां तक पहुंच गई कि वह उस महिला को लेकर दिल्ली चला गया। करीब पंद्रह दिन तक घर वाले उन्हें खोजते रहे। काफी बाद में घरवालों को समूचे मसले का पता चल सका। उनके काफी कहने सुनने के बाद रोहताश उस महिला को उसकी ससुराल छोड़ आया लेकिन उसने उससे मिलना जुलना बंद नहीं किया। इससे परिवार में कलह बढ़ती गई।
विज्ञापन

आखिरकार रोहताश ने घर में खाना पीना तक बंद कर दिया। दूसरी ओर उसकी पत्नी बर्फा देवी ने सोचा कि अगर रोहताश उस महिला को घर ले आया तो सारी जमीन जायदाद उसके नाम कर देगा। वह और उसके बच्चे सड़क पर आ जाएंगे। ऐसे में उसने रोहताश को हटाने का ताना-बाना बुन डाला। उसने संभल जिले के अपराधी बालिस्टर को रोहताश की तीन लाख रुपये में सुपारी दे दी। फिर चार सितंबर की रात पति का कत्ल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी भी बन गई कातिलों की मददगार
रोहताश की बेटी भी उसके कातिलों की मददगार बन गई। उसकी मां उसे जो समझाती रही बेटी वही मानती रही। इस हत्याकांड की शुरुआत से लेकर अंत तक बेटी ने मां का साथ दिया। उसने एक बार भी पिता की ओर ध्यान नहीं दिया। हत्या के दौरान मां ने जो कहानी समझाई, उसने पुलिस को वही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed