{"_id":"613fa53b8ebc3ebeb708cb80","slug":"crime-badaun-news-bly459515043","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक लापता, परिवार ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक लापता, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज इलाके से एक युवक काफी समय से लापता है। उसके परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक का कुछ सुराग नहीं लगा है।
थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी निवासी 24 वर्षीय शशांक माहेश्वरी पुत्र सुरेश चंद्र माहेश्वरी 23 जुलाई को बिसौली जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने अपनी बाइक आसफपुर रोड पर एक दुकान के सामने खड़ी कर दी। शाम पौने पांच बजे परिवारवालों की बात हुई तो उसने बताया कि वह राजघाट आ गया है। परिवारवालों ने वीडियो कॉलिंग में राजघाट गंगा का पानी भी देखा था। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इससे परिवारवाले राजघाट पहुंच गए और उसे तलाश कराया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
वापस आकर उन्होंने बिसौली पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। करीब 12 दिन बाद वजीरगंज पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की। परिवार वालों का कहना है कि युवक का एक रिश्तेदार लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्हें आशंका है कि उस लड़की के परिवारवालों ने युवक की हत्या करा दी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। सीओ विनय कुमार सिंह चौहान ने बताया कि इसकी जांच कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद