फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उपकेंद्र में युवक की मौत के मामले में जेई और लाइनमैन समेत तीन पर रिपोर्ट

Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुरऊ विद्युत उपकेंद्र पर करंट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में जेई अंकुर प्रताप सिंह, लाइनमैन रोहित और धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तो वहीं पुलिस ने इलेक्ट्रीशियन अमरपाल के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार वाले उसका शव अपने गांव ले गए और देर शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम कुरऊ विद्युत उपकेंद्र में करंट लगने से रायपुर निवासी अमरपाल की मौत हो गई थी। उनके भाई उमेश का आरोप था कि बुधवार को उपकेंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर थे। इससे लाइनमैन रोहित ने अमरपाल को फोन करके बुलाया था। अपनी जगह उसे काम पर लगा दिया। शाम के समय अमरपाल को विद्युत केंद्र के अंदर ही हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा दिया गया। जहां करंट लगने से अमरपाल की जान चली गई। शाम को अमरपाल के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। देर रात उनके परिवारवाले अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह उमेश ने जेई अंकुर प्रताप सिंह, लाइनमैन रोहित और धीरज के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अमरपाल के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद परिवारवालों ने अमरपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अमरपाल की दो साल की बेटी है। अमरपाल की मौत से उनकी पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed