{"_id":"61351fa78ebc3e213820d9bd","slug":"crime-badaun-news-bly458654430","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भाजपा के नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक और उनके साथी शिवम शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष के साथी ने उन्हें फोन करके धमकी दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हतसा निवासी अखिलेश मिश्रा का आरोप है कि दो सितंबर को उनके मोबाइल पर शिवम शर्मा ने फोन किया था। वह ज्यादा व्यस्त थे इससे कॉल रिसीव नहीं कर पाए। उन्होंने कॉल करने की वजह पूछी तो शिवम शर्मा ने उनसे अपशब्द कहे। फिर जान से मारने की धमकी भी दी। अखिलेश का कहना है कि शिवम शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक के साथी हैं। इससे उन्हें गोविंद पाठक, शिवम शर्मा और उनके साथियों से जान को खतरा है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, गोविंद पाठक का कहना है कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। न तो उन्होंने किसी को कॉल की और न ही उनके पास किसी का फोन आया था। उनका नाम खराब करने के उद्देश्य से रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो सच्चाई होगी उसके अनुसार कार्रवाई होगी। -विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली