फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सिविल लाइंस में बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों ले गए

Wed, 01 Sep 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
आवास विकास में चोरी की घटना के बाद घर के बाहर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में बेखौफ चोरों ने अब पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दुआ के घर को निशाना बना लिया। चोर उनके घर में दिनदहाड़े घुस गए और 32 हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। जब दुआ घर लौटे, तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी नरेंद्र दुआ पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने बेटे अक्षत दुआ को कासगंज छोड़ने गए थे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। इससे वह अपने घर में ताला डाल गए थे। बताते हैं कि वह सुबह करीब दस बजे बेटे को कासगंज छोड़कर घर लौट आए।
विज्ञापन

वह मुख्य गेट का ताला खोलकर घर में घुसे। तब उन्होंने देखा कि ड्राइंग रूम की खिड़की टूटी हुई है। उनके कमरे में सारा सामान फैला पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी चेक की तो उससे सारे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। नकदी भी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र दुआ ने बताया कि चोर उनके घर में खिड़की तोड़कर घुसे थे। वह सात बजे कासगंज गए और दस बजे लौट आए। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोर उनके घर से 32 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख का सामान चोरी करके ले गए हैं।

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
-
समिति संरक्षक के घर चोरी का नहीं हुआ खुलासा
पंद्रह दिन पहले आवास विकास में ही एक और चोरी की घटना हुई थी। पंजाबी सेवा समिति के संरक्षक व कारोबारी सुशील धींगड़ा के घर से चोर दिनदहाड़े लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। दूसरे दिन इसकी एफआईआर दर्ज हुई। छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का चेहरा सामने आया था। कुछ दिन बाद फिर उनके घर में चोरी करने की कोशिश की गई। उन्होंने फिर पुलिस को बताया। एसएसपी से भी मिले लेकिन घटना का खुलासा आज तक नहीं हो सका। इससे धींगड़ा काफी आहत हैं, उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर दर्द साझा किया है।
-
आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार को चोरी की जानकारी मिली है। थाना पुलिस को लगा दिया है। छानबीन के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed