फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खेत में पानी जाने पर दंपती को फावड़ा मारकर किया घायल

Tue, 31 Aug 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के मुगर्रा गांव में खेत में पानी जाने पर आरोपियों ने दंपती को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। परिवारवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा निवासी सीताराम अपनी पत्नी सुनीता के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगा रहे थे। दंपती के मुताबिक उसी दौरान उनके खेत का पानी पड़ोसी के खेत में चला गया। पड़ोसी अपने खेत पर घूमने आया तो उसने खेत में पानी देखा। इससे उसने गालीगलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध भी किया लेकिन आरोपी नहीं माना। वह गालीगलौज करता रहा और फावड़ा उठा लाया। उसने सीताराम को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। सुनीता उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ी तो आरोपी ने उन्हें भी फावड़ा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उनकी चीखपुकार सुनकर गांव के काफी लोग आ गए। तभी आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर दंपती के परिवार वाले और कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दंपती को जिला अस्पताल ले गई। वहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। दंपती ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed