फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग से मोबाइल और पर्स चोरी

Wed, 25 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली (बदायूं)। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी से ई-रिक्शा में सवार हुईं दो महिलाओं के बैग से मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। उन्होंने ई-रिक्शा में बैठकर आए दो अज्ञात लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। इसकी उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बरेली के मोहल्ला संजय नगर निवासी नीतू पत्नी अरुण शर्मा अपनी बेटी अंजलि के साथ रक्षाबंधन पर कस्बा मुड़ियाधुरेकी अपने मायके आई थी। मंगलवार को नीतू और बेटी अंजली, अपनी बुआ महारानी पत्नी गंगासागर निवासी जोशी मोहल्ला बदायूं के साथ घर लौटने को मुड़िया धुरेकी के बस स्टैंड पर आईं थीं। काफी देर तक उन्हें कोई सवारी नहीं मिली। ये देखकर तीनों एक ई-रिक्शा में बैठ गई। रिक्शा में उनके पास ही दो युवक बैठे थे। बिसौली कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने से पहले नीतू ने अपना मोबाइल निकालने को जैसे ही बैग खोला कि उनके होश उड़ गए। उनके बैग से दो हजार रुपये और मोबाइल गायब था। तब तक ई-रिक्शा में सवार दोनों युवक वहां से रफूचक्कर हो गए थे। इसके बाद नीतू कोतवाली पहुंची। उन्होंने ई-रिक्शा में बैठकर आए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों युवकों को तलाश भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed