फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शादी से नाराज सिपाही ने महिला होमगार्ड पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Wed, 11 Aug 2021 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में शादी से नाराज एक सिपाही ने महिला होमगार्ड के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। उसका आरोप है कि सिपाही काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। इस दौरान उसकी शादी हो गई, इससे सिपाही नाराज हो गया। उससे पीछा छुड़ाने को होमगार्ड ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी थी। तब से सिपाही शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब उसने बात नहीं मानी तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। थाना पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर सिपाही और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला होमगार्ड सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली है। महिला होमगार्ड के मुताबिक वर्ष 2019 में उसकी ड्यूटी उझानी कोतवाली में थी। वहीं सिपाही कुमित तैनात था। इससे दोनों की जान-पहचान हो गई। रोज ड्यूटी के दौरान सिपाही उससे बात करने की कोशिश करता था। कुछ समय वह उझानी कोतवाली में रही उसके बाद उसने वहां से ड्यूटी हटवा ली और जेल में आकर ड्यूटी करने लगी। इसके बावजूद सिपाही ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उसका पीछा करता रहा। इसी दौरान महिला होमगार्ड की उसके परिवारवालों ने दूसरी जगह शादी कर दी। इससे सिपाही और चिढ़ गया। वह लगातार उससे बात करने की कोशिश करता रहा। जब सिपाही नहीं माना तो उसने पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश होकर और आईजी को पत्र भेजकर उसकी शिकायत की। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने उसके बयान भी दर्ज किए थे। सिपाही को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि सिपाही उस पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले। जब उसने ऐसा नहीं किया तो सिपाही ने उस पर हमला कर दिया।
होमगार्ड का कहना है कि वह ड्यूटी करके रविवार को घर लौट रही थी। रात करीब आठ बजे राजकीय इंटर कॉलेज के सामने पहुंची तो उसका पीछा करता हुआ सिपाही पहुंचा। वह बाइक पर पीछे बैठा था। जबकि उसका दोस्त बाइक को चला रहा था। उसने गमछे से अपना मुंह ढक रखा था। जैसे ही वह नजदीक आया कि उसने गाली देते हुए उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे उसके चेहरे का कुछ भाग और सीने का कुछ भाग झुलस गया। सिपाही मौके से भाग गया। उसने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिलहाल अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। उसकी तहरीर पर सिपाही कुमित और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मामला संज्ञान में है। जब महिला होमगार्ड ने सूचना दी तो पुलिस को मौके पर भेजा गया था। उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। सिपाही की लोकेशन निकलवाई गई है लेकिन जिस जगह महिला होमगार्ड उसके होने की बात कर रही है उस जगह सिपाही की लोकेशन नहीं मिली। उस समय सिपाही कोतवाली में मौजूद था। फिर भी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जो भी सच्चाई होगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed