फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये चोरी

Thu, 29 Oct 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
इसी कार से शीशा तोड़कर चोरी हुए थे रुपये। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने खड़ी ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर बदमाश साढ़े तीन लाख रुपये चोरी करके भाग गए। कार्यालय का काम निपटाकर ठेकेदार जब लौटे तो कार का शीशा टूटा देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ठेकेदार की ओर से मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर बिचौला निवासी नरेश कुमार पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हैं। उनका परिवार बदायूं के नेकपुर मोहल्ले में रहता है। नरेश कुमार के मुताबिक बुधवार दोपहर उन्होंने अपने साथी ठेकेदार गिरीश यादव से 3.45 लाख रुपये मांगे थे। गिरीश ने उनसे कहा था कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की नेकपुर ब्रांच पर पहुंचें। वहीं से रुपये निकालकर उन्हें दे देंगे। उन्होंने सवा 11 बजे बैंक से रुपये निकाले। नरेश ने बेटे अखिलेश को कार लेकर रुपये लेने भेज दिया। गिरीश यादव ने उनके बेटे के हाथ में रुपये देना सुरक्षित नहीं समझा तो उन्होंने नरेश कुमार को बुला लिया और रुपये उन्हें दे दिया। नरेश ने रुपये कार में रखे और बेटे के साथ वहां से चले आए। इसके बाद कुछ दूर स्थित पीडब्ल्यूडी के सामने सड़क किनारे कार खड़ी कर दी और दोनों पिता-पुत्र पीडब्ल्यूडी कार्यालय के अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखे रुपये भी गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिस पर एसआई सत्य सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। एसआई ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सामने होटल पर कई लोग बैठे चाय पीते रहे, लेकिन किसी को शीशा टूटने या रुपये चोरी होने की भनक तक नहीं लगी। बाद में इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय भी पहुंचे। राजकीय ठेकेदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

..तो बैंक से पीछे लगे थे चोर
कार में रुपये रखे होने के बारे में या तो ठेकेदार या उनका बेटा जानता था या फिर जिन्होंने अपने खाते से रुपये निकालकर उन्हें दिए थे। वो जानते थे कि कार में रुपये रखा है। इससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि चोर बैंक से पीछे लगे होंगे। उन्होंने बैंक में अखिलेश को रुपये गिनते हुए देखा होगा। उसके बाद कार के पीछे लग गए होंगे। जैसे ही उन्होंने कार को अकेला देखा कि उसका शीशा तोड़कर रुपये चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार से शीशा तोड़कर रुपये चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। हम खुद मौके पर गए। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा। - सुधाकर पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed