फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइक चोरी करके कलपुर्जे बेच रहा था ऑटो लिफ्टर गैंग

Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑटोलिफ्टर गैंग संभल जिले की तर्ज पर चोरी के वाहनों के कलपुर्जे अलग करके बेच रहा था। यहां जो भी चोरी की बाइक आती थी, उनका इंजन से लेकर, पहिये, टायर ट्यूब, हैंडिल आदि सप्लाई कर देते थे। इनसे जो कमाई हो रही थी, उसका बंटवारा कर लिया जाता था।
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर गैंग का सरगना ककराला निवासी राजा है। उसकी उसहैत कस्बे में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार रात कोतवाली इलाके में पकड़े गए दानिश और तस्लीम उसके सहयोगी हैं। इनका पूरा नेटवर्क चल रहा था। बाइक चोरी करने में दानिश और तस्लीम के अलावा आमिर भी लगा हुआ था। जबकि बाइक मिस्त्री राजा चोरी की बाइक काटकर उन्हें सप्लाई करता था। उन्होंने एक प्रकार से संभल जिले की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया था। पुरानी बाइक को भी वह कलपुर्जे बदलकर नया कर देते थे। इस गिरोह के पास से बरामद हुईं आठ बाइक में से दो पर नंबर प्लेट लगी थी। बाकी छह बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। वो बाहकें भी ऐसे ही निकलीं। किसी का इंजन तो किसी का चेसिस डालकर बाइक तैयार की गई थी। ये बात सत्य है कि ये सभी बाइक चोरी की थीं।
विज्ञापन

इसमें दानिश भी चोरी के वाहनों को कबाड़ आदि में बेच देता था। राजा की दुकान पर पहुंचने पर उसके दाम बढ़ जाते थे लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ कर दिया। इसमें राजा और आमिर नाम का आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के वाहनों से बना ली थी कलपुर्जे की दुकान
बाइक मिस्त्री राजा ने अपनी दुकान में कलपुर्जों की दुकान बना ली थी। अधिकतर ग्राहकों को कोई सामान खरीदने के लिए किसी दुकान पर नहीं जाना पड़ता था। कम पैसे लगाकर राजा ही चोरी का सामान बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed