{"_id":"5f5683778ebc3e6a0a7c5f9a","slug":"crime-badaun-news-bly4190261154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजगंज बेहटा में किसानों से लूटपाट, ट्यूबवेल की कोठरी में बंद करके बाइक भी ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजगंज बेहटा में किसानों से लूटपाट, ट्यूबवेल की कोठरी में बंद करके बाइक भी ले गए बदमाश
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने खेत पर सिंचाई करने गए किसानों से तमंचे के बल पर लूटपाट की। फिर उन्हें ट्यूबवेल की कोठरी में बंद कर दिया। उनकी बाइक भी लूट ले गए। हालांकि सुबह उनकी बाइक बर्रई गांव के नजदीक पड़ी मिली। किसान ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम खेड़ादास निवासी प्रमेंद्र पुत्र ओमप्रकाश और मनोज कुमार पुत्र जौहरी सिंह रविवार रात अपने खेत पर सिंचाई करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक ट्यूबवेल के बाहर खड़ी कर दी थी। रात करीब 12 बजे ट्यूबवेल चलाकर दोनों धान की सिंचाई कर रहे थे। उसी समय उनके ट्यूबवेल पर दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने तमंचा दिखाते हुए दोनों किसानों को जान से मारने की धमकी दी। फिर उनसे तीन मोबाइल और कुछ रुपये लूट लिए। बाइक की चाबी छीन ली और दोनों को ट्यूबवेल की कोठरी में बंद कर दिया। उसके बाद बाइक बर्रई गांव की चले गए लेकिन डेढ़ किलोमीटर दूर बाइक पंचर हो गई। इससे बदमाशों ने बाइक को वहीं छोड़ दिया। वहीं पर बर्रई निवासी केशव शर्मा भी अपने ट्यूबवेल पर सिंचाई कर रहे थे। बदमाशों ने उनसे मारपीट की। जब उनसे कुछ नहीं मिला तो बदमाश यहां भाग गए। सोमवार सुबह प्रमेंद्र के परिवार वाले खेत पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को ट्यूबवेल से बाहर निकाला। इस मामले की चर्चा फैली तो पता चला कि बदमाश बर्रई गांव के पास बाइक छोड़कर भाग गए। प्रमेंद्र ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अमृत लाल ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। वहीं, हलका इंचार्ज विजयपाल ने थाने में तहरीर आने की बात कही है।