फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

यूकेलिप्टिस की जड़ें लादकर ला रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली टकराये, मजदूर की मौत

Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। सहसवान-कछला मार्ग पर रविवार शाम दो ट्रैक्टर-ट्राली आपस में टकरा गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई। दोनों के चालक ट्रैक्टर-ट्राली तेज गति में दौड़ा रहे थे। जौनेरा मोड़ पर दोनों आपस में भिड़ गए जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा जौनेरा मोड़ के पास हुआ घटित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों में मुताबिक रविवार शाम कछला रोड पर दो ट्रैक्टर-ट्राली यूकेलिप्टस की जड़ें लादकर ला रहे थे। दोनों ही ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड थे। उनके चालक ट्रैक्टरों को एक-दूसरे से तेज दौड़ा रहे थे। जौनेरा मोड़ के नजदीक ओवरटेक करने के दौरान दोनों आपस में टकरा गए। इसकी चपेट में एक ट्राली के ऊपर बैठा मजदूर अकरम (38) आ गया। टक्कर लगने से वह ट्राली से उछलकर दूर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालकों और साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मजदूर के परिवार वालों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने अपनी ओर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed