{"_id":"5f45598f8ebc3e876b0db2c0","slug":"crime-badaun-news-bly4174700159","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरपुर गांव में हुई फायरिंग में चार के खिलाफ एफआईआर, दो जेल भेजे 19-36-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरपुर गांव में हुई फायरिंग में चार के खिलाफ एफआईआर, दो जेल भेजे 19-36-07
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। सोमवार रात वजीरपुर गांव में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तो वहीं मौके से गिरफ्तार किए गए दो लोगों का चालान कर दिया गया। बाकी दो आरोपी गांव से फरार हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम वजीरपुर में सोमवार रात उदयवीर और अपली के बीच घूरे को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। बाद में उदयवीर पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें छह लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके से ऋषिपाल और उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पुलिस ने घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अपली की तहरीर पर ऋषि पाल, उदयवीर, नेत्रपाल, बहाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोपहर के समय ऋषिपाल और उदयवीर को कोर्ट ने जेल भेज दिया। संवाद