{"_id":"5dd2eafa8ebc3e54c36d1866","slug":"crime-badaun-news-bly3844981182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर समझकर राजस्थान के दंपती को पीटने वाले दो भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर समझकर राजस्थान के दंपती को पीटने वाले दो भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तीन महीने पहले बच्चा चोर समझकर राजस्थान के एक दंपती को पीटने वाले दो आरोपी सोमवार को पुलिस ने दबोच लिए। एक महिला के उकसाने पर उन्होंने साथियों के साथ मिलकर दंपति को पीट दिया था। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
26 अगस्त 2019 को राजस्थान प्रांत के जिला बड़ापुरा के मथुरा गेट जवाहरनगर निवासी गिरीश खंडेलवाल परिवार के साथ घर लौट रहे थे। उनके ड्राइवर ने गुनौरा वाजिदपुर के पास पानी पीने के लिए कार रोकी। उस समय बच्चा चोर गिरोह की अफवाह जोरों पर थीं। राजस्थान के लोगों को देख गांव की ही एक महिला के शोर मचाने पर दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने कार सवार सभी लोगों की जमकर पिटाई लगाई थी। उनकी कार भी तोड़ दी थी। इस मामले में गिरीश खंडेलवाल ने गुनौरा वाजिदपुर निवासी रविंद्र, नरेंद्र, नेत्रपाल, गिरीश, हरीसिंह, कुंवरपाल और चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार को दो आरोपी कुंवरपाल और चंद्रपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में नामजद बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।