फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सिर में चोट लगने से हुई थी इमराना की मौत

Thu, 07 Nov 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सहसवान कोतवाली पुलिस ने छत से गिरी विवाहिता के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई है, जिससे उसके सिर की हड्डी भी टूट गई। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम भवानीपुर खैरू में सोमवार को विवाहिता इमराना (22) पत्नी मोहम्मद इमरान की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस पर इमराना के पिता आरिफ अली ने उसके पति इमरान, देवर रिजवान, जीशान, सास शमां परवीन और मोहम्मद असलम पुत्र नब्बी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसी समय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने इमराना के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में इमराना की मौत सिर में गहरी चोट लगने से बताई गई है। उसके सिर की हड्डी भी टूट गई थी। उसके शरीर पर मारपीट करने जैसे चोटों के निशान नहीं मिले हैं। उसकी मौत हादसा थी या उसकी हत्या की गई है, ये पुलिस की जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने शव को मायके वालों को सुपुर्दगी में दे दिया है, साथ ही इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed