{"_id":"5dc1ca488ebc3e5b116f7cbe","slug":"crime-badaun-news-bly382813038","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन ने कोतवाली गेट पर दिया धरना तब लिखी हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन ने कोतवाली गेट पर दिया धरना तब लिखी हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। छह दिन पहले गोशाला रेल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में मंगलवार को मृतक के घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने गुस्से का इजहार किया और कार्रवाई होने तक कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गए। इससे पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी मोहित उर्फ लालू (18) पुत्र पप्पू वार्ष्णेय का शव गोशाला रेल फाटक के पास क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला था। मृतक के पिता पप्पू और भाई विशाल ने रोहित पर झगड़ा करने और हत्या का आरोप लगाते हुए उसी दिन तहरीर दे दी थी। तहरीर में उसके पिता ने कहा था कि रोहित समेत दो लड़कों ने लालू को ट्रेन के आगे धकेल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसी दिन ट्रेन चालक की सूचना के बाद स्टेशन मास्टर ने कोतवाली में सूचना भेजी थी। उसमें कहा गया था कि अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। स्टेशन मास्टर के सूचना केआधार पर मामला आत्महत्या में करार दिया था। स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशान मृतक के घरवालों ने सोमवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने कोतवाली गेट पर गुस्से का इजहार किया। पप्पू ने बताया कि पुलिस उन्हें कई दिन से टहला रही है। माता-पिता और भाइयों के गुस्से के मद्देनजर पुलिस ने रोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोहित उर्फ लालू की मौत के मामले में जो साक्ष्य सामने आए हैं, वह आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं। रोहित से उसकी कहासुनी जरूर हुई थी लेकिन वह दुकान से निकलकर कहीं नहीं गया। विवेचना में हकीकात भी उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक