{"_id":"5db1fbee8ebc3e01431c25cf","slug":"crime-badaun-news-bly3815511174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में बच्चा चोरी की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में बच्चा चोरी की अफवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के महिला अस्पताल से गुरुवार को बच्चा चोरी करने का अफवाह से अफरातफरी मच गई। अफवाह फैली कि कि संभल जिले की बहजोई निवासी एक गर्भवती महिला मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरापार बाला निवासी अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वहीं उसके दर्द उठा तो महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उसकी डिलीवरी हुई। उसके बाद कोई अन्य व्यक्ति अंगूठा लगाकर बच्चा ले गया। बहरहाल न तो किसी ने पुलिस को सूचना दी और न ही सीएमएस से इसकी शिकायत की।
अस्पताल का स्टाफ इसे अफवाह बता रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है, न ही किसी ने इसकी शिकायत की है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि अगर ऐसा होता तो हंगामा हो जाता। मैं तो अभी बाहर से आकर बैठा हूं। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो मैं इसकी जानकारी कराता हूं। संवाद