फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 46 हजार रुपये उड़ाये

Tue, 22 Oct 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
दहगवां (बदायूं)। संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिठनपुरा निवासी ऋषिनंदन पुत्र यादराम शर्मा का खाता दहगवां की एसबीआई में है। ऋषिनंदन दिन में किसी कार्य से दहगवां आए थे। उस दौरान बैंक में ज्यादा भीड़ थी। इससे उन्होंने एटीएम से रुपये निकालना मुनासिब समझा। बताते हैं कि जब वह एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे। तभी कुछ युवक एटीएम पर पहुंचे। जब ऋषिनंदन ने मशीन में अपना कार्ड लगाया तो उनके रुपये नहीं निकले। उन युवकों ने ऋषिनंदन के कार्ड से दस हजार रुपये निकालकर उन्हें दे दिए। तभी उन्होंने ऋषिनंदन का कार्ड बदल दिया। ऋषिनंदन अपने घर चले गए। बाद में उन युवकों ने उनके एटीएम कार्ड से 46 हजार रुपये निकाल लिए। जब उनके मोबाइल पर मेसेज आया तो उन्हें रुपये निकलने के बारे में पता चला। उन्होंने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed