{"_id":"5da4b38d8ebc3e01416b41d1","slug":"crime-badaun-news-bly3802011149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू लोगों से कराया इलाज, दो महिलाएं बेहोश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमंतू लोगों से कराया इलाज, दो महिलाएं बेहोश, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सोई में दो महिलाओं को देशी इलाज कराना मंहगा पड़ गया। दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं, जिससे उनके परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज करने आए एक महिला और पुरुष को पकड़ लिया। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
सोमवार दोपहर बाद एक महिला और एक पुरुष कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव सोई में पहुंचे। दोनों घूम-घूम कर गांवों में लोगों का देशी विधियों से इलाज करते हैं। बताते हैं कि उन्होंने जयपाल की पत्नी विनीता की किसी बीमारी का देशी विधि से उपचार किया जिससे विनीता बेहोश हो गई। इससे दोनों महिला पुरुष डर गए और अपना सामान समेटने लगे। इसी दौरान विनीता के परिवार वाले खेत से लौट आए। उन्होंने विनीता की हालत देखी तो महिला और पुरुष पर शक जताया। फिर हंगामा करते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इससे कुंवरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को उनके घर से थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को कादर चौक का रहने वाला बताया। बताया कि वह लोगों का देशी इलाज करते हैं। तलाशी में उनके पास कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इससे पुलिस ने देर शाम दोनों को छोड़ दिया। इधर, बताया जा रहा है महिला और पुरुष ने गांव की गुड्डो पत्नी मनोज का भी इलाज किया था। वह भी बेहोश हो गई थी। जिसके बाद परिवार वालों ने उनका प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। पूरे दिन कस्बे में इसकी चर्चा रही।