{"_id":"5da48d788ebc3e014031974e","slug":"crime-badaun-news-bly3801188124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने हत्या कर शव डालने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगागढ़ निवासी नीरज मौर्य (24) ने पिछले साल अपने गांव की एक लड़की के प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों गांव छोड़कर मुरादाबाद रहने लगे थे। बताते हैं कि नीरज रविवार को बाइक लेकर गांव आया था। उसने परिवार वालों से कुछ पैसे भी मांगे थे। उसके बाद मुरादाबाद के लिए लौट गया। सोमवार को परिवार वालों को सूचना मिली कि आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर उसका शव पड़ा है। इस पर परिवार वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। तब तक रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताते हैं कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसके सिर में एक छेद मिला है। इससे परिवार वाले नीरज की हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि हत्या के बाद नीरज के शव को ट्रैक पर डाला गया है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। जीआरपी ने परिवार वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।